News
News
टीवीabp shortsABP शॉर्ट्सवीडियो पॉडकास्ट
X

मूवी टिकट पर कम हुआ टैक्स, अक्षय-अजय और आमिर बोले- ‘थैंक्यू मोदी जी’

हाल ही में मुंबई दौरे पर गए पीएम मोदी ने राज भवन में बॉलीवुड अभिनेताओं और फिल्म मेकर्स से मुलाकात की थी. इस मुलाकात के दौरान फिल्म मेकर्स ने फिल्म इंडस्ट्री के कई अहम मुद्दों को पीएम मोदी के सामने रखा था.

Share:

मुंबई: गुड्स एंड सर्विस टैक्स (जीएसटी) काउंसिल की बैठक में आज मूवी टिकट पर लगने वाला जीएसटी कम करने का फैसला लिया गया है. सिनेमा के 100 रुपये तक के टिकट पर अब 18 प्रतिशत की बजाय 12 प्रतिशत जीएसटी और 100 रुपए से ऊपर के टिकट पर 28 प्रतिशत की बजाय 18 फीसदी जीएसटी लगेगा. केंद्र सरकार के इस फैसले के बाद अक्षय कुमार, अजय देवगन, आमिर खान सहित बॉलीवुड की कई हस्तियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को थैंक्यू कहा है.

अभिनेता अक्षय कुमार ने ट्वीट कर कहा है, ‘’सरकार ने तुरंत हमारी मीटिंग के बाद फैसला लिया. ये स्वागत के योग्य है. उन्होंने कहा कि ये फिल्म इंडस्ट्री और दर्शक दोनों के लिए अच्छा है. सरकार के इस कदम का स्वागत करना चाहिए.’’

पूरी लिस्ट: GST काउंसिल की बैठक में इन 23 चीजों पर कम हुआ टैक्स

वहीं, अभिनेता अजय देवगन ने लिखा है, ‘’आखिरकार फिल्म इंडस्ट्री की आवाज सुनी गई. इस पर तत्काल फैसला लिया गया. नरेंद्र मोदी जी का शुक्रिया.’’

आमिर खान ने अपने ट्वीट में लिखा है, ‘’प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शुक्र‍िया जो उन्होंने टैक्स घटाने की हमारी मांग को सुना और उस पर फैसला लिया. अगर भारतीय सिनेमा को दुनिया से कंपीट करना है, तो सरकार का साथ जरूरी है.’’

बता दें कि हाल ही में मुंबई दौरे पर गए पीएम मोदी ने राज भवन में बॉलीवुड अभिनेताओं और फिल्म मेकर्स से मुलाकात की थी. इस मुलाकात के दौरान फिल्म मेकर्स ने फिल्म इंडस्ट्री के कई अहम मुद्दों को पीएम मोदी के सामने रखा था. इसमें मूवी टिकट पर लगने वाले टैक्स में रियायत देने का भी मुद्दा था.

यह भी पढें-

बिहार: सीट फॉर्मूले में बदलाव, बड़े भाई के रोल में रहेगी बीजेपी, कल होगा एलान- सूत्र

AAP में घमासान: अलका लांबा से इस्तीफा नहीं मांगा गया है-मनीष सिसोदिया

NASA में शूट हुआ Zero का क्लाइमैक्स, जानें -आखिर किस टेक्नीक के जरिए बौने बने शाहरुख खान

जम्मू-कश्मीर: सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, जाकिर मूसा के करीबी समेत छह आतंकी ढेर

वीडियो देखें-

Published at : 22 Dec 2018 07:49 PM (IST) Tags: movie tickets Aamir Khan Akshay Kumar GST Narendra Modi
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें abp News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत, कोरोना Vaccine से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: Entertainment News in Hindi

यह भी पढ़ें

सलमान खान संग किया डेब्यू, करिश्मा कपूर की बहन बन मिली पहचान, फिर अचानक छोड़ दी एक्टिंग, अब कहां हैं कंचन?

सलमान खान संग किया डेब्यू, करिश्मा कपूर की बहन बन मिली पहचान, फिर अचानक छोड़ दी एक्टिंग, अब कहां हैं कंचन?

'उसे गोद लिया गया था...', रिश्तों से मिले धोखे के बाद सदमे में थे राजेश खन्ना, अनीता आडवाणी ने किया खुलासा

'उसे गोद लिया गया था...', रिश्तों से मिले धोखे के बाद सदमे में थे राजेश खन्ना, अनीता आडवाणी ने किया खुलासा

Box office Collection: 'वेलकम टू द जंगल' हिट हुई या फ्लॉप? जानें 30 दिनों में कितना कमाया प्रॉफिट

Box office Collection: 'वेलकम टू द जंगल' हिट हुई या फ्लॉप? जानें 30 दिनों में कितना कमाया प्रॉफिट

कौन है CJP प्रोटेस्ट से वायरल होने वाला ये लड़का? एक रील से रातोंरात बन गया 'नेशनल क्रश'

कौन है CJP प्रोटेस्ट से वायरल होने वाला ये लड़का? एक रील से रातोंरात बन गया 'नेशनल क्रश'

Dhamaal 4 Worldwide BO Collection: 'धमाल 4' ने 200 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, बनाया एक और रिकॉर्ड भी

Dhamaal 4 Worldwide BO Collection: 'धमाल 4' ने 200 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, बनाया एक और रिकॉर्ड भी

टॉप स्टोरीज

अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन

अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन

Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म

Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म

इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका

इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका

पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'

पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'